बिहार की पुरानी और खटारा सरकार हटाएंगे, अगले लोकसभा चुनाव के बाद राहुल बनेंगे प्रधानमंत्री, तेजस्वी का दावा

रैली में तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार खटारा हो गई है और इसे तुरंत बदलने की जरूरत है। युवाओं को अब मौका मिलना चाहिए... हमारे पास बिहार के लिए दृष्टिकोण हैं।

Tejashwi Yadav at Bihar Rally: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि युवाओं ने राज्य की पुरानी और खटारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार को हटाने और अगले लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। नवादा में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तीसरे दिन एक रैली को संबोधित करते हुए यादव ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि युवा पीढ़ी को राज्य चलाने का मौका मिले।

Tejaswhi and Rahul

वोटर अधिकारी रैली में तेजस्वी - राहुल (ANI)

नीतीश कुमार सरकार खटारा हो गई है...

उन्होंने कहा, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार खटारा हो गई है और इसे तुरंत बदलने की जरूरत है। युवाओं को अब मौका मिलना चाहिए... हमारे पास बिहार के लिए दृष्टिकोण हैं। युवाओं ने संकल्प लिया है कि वे इस पुरानी और खटारा सरकार को सत्ता से हटाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि अगले लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें।

End of Feed