सेना में आरक्षण की मांग कर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे राहुल, देश चलाना बच्चों का खेल नहीं...राजनाथ ने किया पलटवार

बिहार के जमुई जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा, राहुल जी को क्या हो गया है? वह रक्षा बलों में आरक्षण का मुद्दा उठा रहे हैं। वह सेना में आरक्षण की मांग करके देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं... हमारी सेनाएं इन सबसे ऊपर हैं।

Rajnath Singh Hit Out At Rahul Gandhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता सशस्त्र बलों में आरक्षण की मांग करके देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान मछली पकड़ने की उनकी हालिया कोशिश को लेकर भी कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता के पास तालाब में कूदने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

Rajnath Singh

राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर पलटवार

राहुल जी को क्या हो गया है?

बिहार के जमुई जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा, राहुल जी को क्या हो गया है? वह रक्षा बलों में आरक्षण का मुद्दा उठा रहे हैं। वह सेना में आरक्षण की मांग करके देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं... हमारी सेनाएं इन सबसे ऊपर हैं। राहुल को पता होना चाहिए कि देश चलाना बच्चों का खेल नहीं है। रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर में सशस्त्र बलों की सफलता की सराहना की। अप्रैल में पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की थी।

End of Feed