Raebareli Lok Sabha Chunav Parinam 2024: रायबरेली में गांधी परिवार का दबदबा कायम; 3.90 लाख वोट से जीते राहुल गांधी

Raebareli Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Rahul Gandhi vs Dinesh Pratap Singh: रायबरेली लोकसभा सीट पर राहुल गांधी ने बड़ी जीत दर्ज की है। इसी के साथ ही रायबरेली सीट पर गांधी परिवार का दबदबा कायम है। राहुल गांधी ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 3,90,030 वोट के अंतर से हरा दिया।

Raebareli Lok Sabha Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी लोकसभा सीट के बाद अगर सभी की नजरें किसी दूसरी सीट पर हैं तो वह है उत्तर प्रदेश की रायबरेली। इस सीट पर राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह के बीच मुकाबला है। रायबरेली से राहुल गांधी ने एकतरफा जीत दर्ज की है।

Raebareli Lok Sabha Election Result.

रायबरेली लोकसभा चुनाव नतीजे

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, रायबरेली से राहुल गांधी ने 3,90,030 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। राहुल गांधी को 6,87,649 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के हिस्से में 2,97,619 मत पड़े। वहीं, बसपा उम्मीदवार ठाकुर प्रसाद यादव को महज 21,624 वोट ही हासिल हुए।

End of Feed