छत्तीसगढ़ में मतदान के बीच पीएम मोदी ने CM बघेल पर कसा तंज, कहा- '30 टका कक्का, खुले आम सट्टा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2023, 01:45 PM IST

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, क्या आपको बम और बंदूक के साये में जीना है? उन्होंने कहा, कितना ही पैसा क्यों ना हो, बेटा शाम को घर न लौटे, बेटे की लाश घर पर आए, तो उस पैसे का आप लोग क्या करेंगे ? इसलिए हर किसी की सुरक्षा बहुत जरूरी है और इसीलिए कांग्रेस को हटाना भी उतना ही जरूरी है।

PM Modi: छत्तीसगढ़ की 20 विधानसभा सीटों पर मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जोरदार हमला किया। महादेव ऐप मामले में आरोपों में घिरे बघेल पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि '30 टका कक्का, खुले आम सट्टा ।' दरअसल, बघेल अपने राज्य में 'काका' नाम से लोकप्रिय हैं। पीएम मोदी ने कहा, वह गारंटी देते हैं कि भाजपा महादेव एप मामले में दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी और कोई कितना भी बड़ा क्यों ना हो, उसे जेल जाकर अपनी जिंदगी गुजारनी होगी।

PM Modi

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी

दरअसल, पीएम मोदी चुनावी राज्य के सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी निशाना बनाया। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस की एक बड़ी नाकामी रही है। जब-जब कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आती है तब तब देश में आतंकवादियों और नक्सलियों की हौसले बुलंद हो जाते हैं। कभी यहां, कभी वहां बम फटने की खबर आती है तो कभी मार-काट की खबर आती है। जिस—जिस राज्य में कांग्रेस सत्ता में होती है वहां अपराध का, लूटपाट का ही राज चलता है।

End of Feed