कर्पूरी ठाकुर की धरती से PM मोदी आज करेंगे चुनाव प्रचार का शंखनाद, सिवान में दहाड़ेंगे गृह मंत्री शाह, सेट होगा एजेंडा

समस्तीपुर 2010 से ही राजद का गढ़ रहा है। अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने यह सीट लगातार तीन बार जीती है। 2020 में शाहीन ने जेडी (यू) की अश्वमेध देवी को 4,714 वोटों से हराया था। बेगूसराय अपने औद्योगिक महत्व के कारण 'बिहार की औद्योगिक राजधानी' के रूप में जाना जाता है और यह प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि भी है।

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। नेताओं की रैलियां, जनसभाएं हो रही हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की धरती कर्पूरी ग्राम से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। उनके इस अभियान की शुरुआत सुबह 11 बजे कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धा सुमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी। इसके बाद वह समस्तीपुर और बेगूसराय में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। पहले चरण के चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। एनडीए के बड़े नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। गृह मंत्री अमित शाह भी शुक्रवार को सिवान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बिहार में इस बार दो चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा जबकि चुनाव नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे।

pm modi

बिहार में पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को होगा। तस्वीर-PTI

कर्पूरी ठाकुर, जो एक प्रमुख समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे, सामाजिक न्याय और वंचित समुदायों के उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए याद किए जाते हैं। उनके द्वारा लागू की गई नीतियां, जिनमें पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण शामिल था, ने राज्य पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत बिहार के युवा कार्यकर्ताओं से संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'एनडीए सरकार बिहार में अपनी उपलब्धियों को उजागर कर रही है।'

End of Feed