'भय, भ्रष्टाचार, सिंडिकेट और बेकारी...', PM मोदी ने जादवपुर में मांगा जनता का साथ; बोले- हम आपको देंगे आजादी

West Bengal Assembly Election 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जादवपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई। एक के बाद एक तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के फायरब्रांड नेता चुनावी रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जादवपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर जमकर निशाना साधा और जनता से सहयोग मांगा।

modi in bengal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

पीएम मोदी ने जनता से अपील करते हुए कहा, ''नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्र का आह्वान किया था- तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। आप हमें आशीर्वाद दीजिए, हम आपको आजादी देंगे। आजादी टीएमसी के भय से, आजादी टीएमसी के भ्रष्टाचार से, आजादी टीएमसी के सिंडिकेट से, आजादी बेटियों पर अत्याचार से, आजादी पलायन की मजबूरी से, आजादी बेरोजगारी और बेकारी से, आजादी घुसपैठियों के कब्जे से।''

End of Feed