मुस्लिमों को आरक्षण के मुद्दे पर फिर गरजे पीएम मोदी, बोले- संविधान बदल देगा विपक्षी गठबंधन

  • Agency by: Agency
  • Updated May 26, 2024, 01:39 PM IST

PM Modi Slam Opposition: पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए ये दावा किया है कि INDI अलायंस मुस्लिमों को आरक्षण देने के लिए संविधान बदल देगा। उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा पांच साल में पांच प्रधानमंत्री बनाने के संदर्भ में कहा कि छोटा-सा भी घर बनाना होता है तो बार-बार मिस्‍त्री नहीं बदलते।

Election News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को साम्प्रदायिक और जातिवादी बताते हुए दावा किया कि उसने मुस्लिमों को आरक्षण देने के लिए संविधान बदलने का फैसला कर लिया है। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को यहां मड़िहान रोड पर बरकछा कलां में मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक अपना दल की उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और राबर्ट्सगंज की उम्‍मीदवार रिंकी कोल के समर्थन में आयोजित एक संयुक्त चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

PM Modi Slams Opposition

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना।

'वोट बैंक के लिए समर्पित है सपा-कांग्रेस'

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा)-कांग्रेस वोट बैंक के लिए समर्पित है जबकि मोदी पिछड़ों तथा गरीबों के अधिकारों के लिए समर्पित है। मोदी ने कहा, 'देश के लोगों ने ‘इंडिया’ गठबंधन के लोगों को पहचान लिया है। ये लोग कट्टर साम्प्रदायिक, जातिवादी और परिवारवादी हैं। जब भी उनकी सरकार बनेगी, वे इस आधार पर फैसला लेंगे।'

End of Feed