वोटिंग से ठीक पहले PM Modi का बंगालवासियों के नाम संदेश, बोले- हर वोट से बनेगा विकसित बंगाल, निभाएं जिम्मेदारी

PM Modi Bengal Message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को ऑडियो संदेश के जरिए मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 29 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि हर वोट राज्य के भविष्य के लिए अहम है।

PM Modi Bengal Message: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने राज्य के लोगों के नाम एक खुला पत्र और ऑडियो संदेश जारी किया है। इस संदेश में उन्होंने बंगाल की जनता के प्रति अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें लोगों से जो प्यार और आशीर्वाद मिला है, उससे उन्हें नई ऊर्जा मिली है। प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि बंगाल के युवा, महिलाएं, किसान, मजदूर और व्यापारी सभी एक विकसित बंगाल के लिए प्रतिबद्ध हैं।

PM Modi open letter (1)

पीएम के संदेश से कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह (Photo: @narendramodi)

पीएम ने बंगाल के हर नागरिक से वोट की अपील की

उन्होंने कहा (PM Modi open letter) कि यह चुनाव केवल सरकार चुनने का मौका नहीं है, बल्कि राज्य के भविष्य को तय करने का भी समय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। अपने ऑडियो संदेश में प्रधानमंत्री (Narendra Modi open letter) ने 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने वोट का उपयोग जरूर करना चाहिए, क्योंकि हर वोट की अपनी अहमियत होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार पहले से ज्यादा लोग मतदान करेंगे और एक नया रिकॉर्ड बनेगा। प्रधानमंत्री (PM Modi) ने बंगाल की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि यह राज्य हमेशा से देश की एकता और परंपरा का प्रतीक रहा है।

End of Feed