West Bengal Polls:'मैं TMC के महाजंगलराज से दिलाऊंगा मुक्ति',बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बोले PM मोदी

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनावी माहौल गरम हो गया है। इसके साथ ही राजनीतिक बयानबाजी भी चरम पर पहुंच गई है। इसी क्रम में उत्तर 24 परगना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला और राज्य में बदलाव का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद वे बंगाल को TMC के महाजंगलराज से मुक्ति दिलाएंगे।

बंगाल में पीएम मोदी की रैली।

बंगाल में पीएम मोदी की रैली। (फोटो-pti)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में ही TMC का अहंकार टूट गया है और दूसरे चरण में भाजपा की प्रचंड जीत तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 साल पहले मां,माटी और मानुष के नारे के साथ सत्ता में आई TMC अब अपने मूल वादों से भटक चुकी है। मोदी ने कहा कि अगर TMC इस नारे को दोहराएगी, तो उसके पाप सामने आ जाएंगे।

End of Feed