पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, ,कहा- भारत का चुनाव प्रबंधन दुनिया के लिए उदाहरण, होनी चाहिए केस स्टडी

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान जारी है। इस चरण में अमित शाह के अलावा कई बड़े नाम मैदान में हैं।

PM Modi Casts His Vote: तीसरे चरण के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने आज मतदान किया। पीएम मोदी ने अहमदाबाद में अपना वोट डाला। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी थे जो गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। शाह गांधीनगर सीट से लगातार दूसरी बार सांसद बनने के लिए मैदान में हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से बढ़ृ-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने भारत के चुनाव प्रबंधन को दुनिया के लोकतंत्रातिक देशों के लिए एक उदाहरण बताया।

पीएम मोदी बोले, भारत का चुनाव प्रबंधन दुनिया के लिए उदाहरण

अहमदाबाद, गुजरात में अपना वोट डालने के बाद पीएम मोदी ने कहा, भारत की चुनाव प्रक्रिया, चुनाव प्रबंधन दुनिया के लोकतंत्रों के लिए सीखने के लिए एक उदाहरण है। दुनिया के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों को एक केस स्टडी करनी चाहिए। लगभग 64 देशों में चुनाव हैं और वहां उन सभी की तुलना होनी चाहिए। यह वर्ष लोकतंत्र के उत्सव की तरह है...मैं देशवासियों से फिर कहता हूं कि बड़ी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र का त्योहार मनाएं।

End of Feed