LIVEपश्चिम बंगाल चुनाव फेज 1 वोटिंग: बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच 152 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त; 6 बजे तक 91.74 प्रतिशत हुई वोटिंग
Paschim Bengal chunav Phase 1 voting 2026 (पश्चिम बंगाल चुनाव फेज 1 वोटिंग) Vote Percentage BJP, TMC, INC, CPI West Bengal Election News Live Hindi News Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान बृहस्पतिवार शाम छह बजे समाप्त हो गया।अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय से पहले मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अनुमति है। राज्य में 6 बजे तक 91.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें दक्षिण दिनाजपुर जिले में सबसे अधिक 93.12 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 3.60 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 90 प्रतिशत ने मतदान किया। यह मतदान प्रतिशत राज्य के हालिया चुनावी इतिहास में सबसे अधिक है।राज्य के 16 जिलों में मतदान से 294 सदस्यीय राज्य विधानसभा के 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 167 महिलाओं सहित 1,478 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।

पश्चिम बंगाल चुनाव फेज 1 वोटिंग: बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच 152 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त; 6 बजे तक 91.74 प्रतिशत हुई वोटिंग
Paschim Bengal chunav Phase 1 voting 2026 (पश्चिम बंगाल चुनाव फेज 1 वोटिंग) Vote Percentage West Bengal Election News Live Hindi News Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो गया। राज्य में 6 बजे तक 91.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें दक्षिण दिनाजपुर जिले में सबसे अधिक 93.12 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 3.60 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 90 प्रतिशत ने मतदान किया। यह मतदान प्रतिशत राज्य के हालिया चुनावी इतिहास में सबसे अधिक है।राज्य के 16 जिलों में मतदान से 294 सदस्यीय राज्य विधानसभा के 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 167 महिलाओं सहित 1,478 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।
मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में कतारों में खड़े नजर आए और जैसे-जैसे समय बीतता गया, मतदान की गति तेज होती गई। उम्मीदवारों पर हमलों समेत कुछ जिलों में छिटपुट हिंसा की घटनाओं ने बंगाल के चुनावी माहौल में तनाव पैदा कर दिया। निर्वाचन आयोग ने हिंसा के संबंध में अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
पश्चिम बंगाल के CEO मनोज अग्रवाल ने चुनाव को लेकर कही यह अहम बातें
बंगाल में 6 बजे तक 91.74 प्रतिशत हुई वोटिंग
बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच पहले चरण का मतदान संपन्न, 6 बजे तक 91.74 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
मतदान अधिकारियों द्वारा EVM सील किए जा रहे हैं
BJP नेता दिलीप घोष बोले-“पहले चरण में वोटिंग उम्मीद से कहीं ज़्यादा हुई है..."
BJP नेता दिलीप घोष कहते हैं, “पहले चरण में वोटिंग उम्मीद से कहीं ज़्यादा हुई है, जिसमें 90 प्रतिशत से ज़्यादा लोगों ने वोट डाला है। लोग वोट डालने के लिए बाहर निकले हैं, क्योंकि अब डर कम हो गया है। चुनाव आयोग ने अच्छे इंतज़ाम किए, जिससे वोटरों का हौसला बढ़ा। यह एक ऐतिहासिक चुनाव होगा, क्योंकि लोगों ने बदलाव के लिए और बंगाल में फैले डर और अव्यवस्था के माहौल को खत्म करने के लिए वोट दिया है।”
'टीएमसी के भ्रष्टाचार का सूरज डूब गया' - अमित शाह ने डूबते सूरज की वीडियो पोस्ट की
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बंगाल के CEO को किया फोन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के CEO को फ़ोन किया और राज्य में ज़मीनी हालात के बारे में जानकारी ली, जहाँ पहले चरण के लिए मतदान चल रहा था।
पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने भवानीपुर में किया रोड शो
अधीर रंजन चौधरी ने उस वार्ड का दौरा किया जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी
ममता ने अमित शाह पर अधिकारियों को डराने का आरोप लगाया
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि अमित शाह मतदान के दिन कोलकाता में बैठकर अधिकारियों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है और यह सब चुनाव को प्रभावित करने के लिए हो रहा है।
अरिजीत सिंह ने आम वोटर की तरह लाइन में लगकर डाला अपना वोट
सिलीगुड़ी में CRPF ने मतदान केंद्र के पास जमा भीड़ को हटाया
सिलीगुड़ी के डांगीपाड़ा इलाके में एक मतदान केंद्र के पास जमा भीड़ को केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बल (CRPF) के जवानों ने तितर-बितर कर दिया। बताते हैं कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया गया।
BJP नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, "मुर्शिदाबाद में चुनावी हिंसा बहुत दुखद है..."
बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल, काफिले पर पथराव
आसनसोल साउथ में मतदान के दिन BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर पत्थरबाजी का आरोप लगा है। घटना में वह सुरक्षित रहीं, लेकिन उनकी टीम के कुछ लोग घायल हुए वहीं पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी।
दक्षिण दिनाजपुर 81.49 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे
चुनाव के पहले चरण में बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया; दक्षिण दिनाजपुर 81.49 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे, EC ने दी जानकारी
"अपने कर्तव्य का पालन करते हुए, मैंने पहली बार आसनसोल में मतदान किया" बोले- TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा
दोपहर 3 बजे तक बंगाल में 78.77% मतदान हुआ
पश्चिम बंगाल चुनाव फेज 1 वोटिंग LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में भाजपा के वॉर रूम का दौरा किया।
पश्चिम बंगाल चुनाव फेज 1 वोटिंग LIVE: BJP उम्मीदवार का आरोप
बीरभूम, पश्चिम बंगाल: भाजपा उम्मीदवार जगन्नाथ चटोपाध्याय ने कहा, "वे(TMC नेता शिप्रा मजूमदार) और उनके पति रास्ता बाधित कर रहे हैं। बूथ के 100 मीटर के अंदर वे ऐसी हरकत नहीं कर सकती..."
पश्चिम बंगाल चुनाव फेज 1 वोटिंग LIVE: TMC उम्मीदवार का आरोप
मालदा, पश्चिम बंगाल: सुजापुर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार सबीना यास्मीन ने कहा, "CRPF बहुत सारे बूथ में बहुत समस्या उत्पन्न कर रही है...उनका काम कानून-व्यवस्था देखना है...मतदान प्रतिशत बहुत धीरे चल रहा है...हम इसकी शिकायत कर रहे हैं..."
पश्चिम बंगाल चुनाव फेज 1 वोटिंग LIVE: दोपहर 1 बजे तक कितना मतदान?
पश्चिम बंगाल के पहले चरण में एक बजे तक 62.11 प्रतिशत मतदान हुआ है। लोग कड़ी धूप में भी वोट डालने के लिए कतारों में खड़े हैं।