बोलने से पहले सोचे BJP, कर्नाटक को 'ATM' बताए जाने पर खरगे की BJP को नसीहत, सीट बंटवारे पर भी बोले

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 25, 2023, 10:48 AM IST

Mallikarjun Kharge : पांच राज्यों के चुनाव में जीत का दावा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इन सभी राज्यों में हमारी सरकार बनेगी। महंगाई, बेरोजगारी को लेकर भाजपा के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। उसने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। मध्य प्रदेश में इस बार हमारी सरकार बनेगी।

Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, 'INDI' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बने गतिरोध और कांग्रेस के लिए कर्नाटक को 'ATM' बताए जाने पर जवाब दिया है। खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नसीहत देते हुए बुधवार को कहा कि पार्टी को 'सोच-समझकर बोलना' चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी को लेकर लोग एमपी की शिवराज सरकार से नाराज हैं। 'INDI' गठबंधन में सीट बंटवारे पर समाजवादी पार्टी के साथ बने गतिरोध पर खरगे ने कहा कि हम इसे देखेंगे पहले पांच राज्यों का चुनाव हो जाने दीजिए।

Mallikarjun Kharge

खरगे ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत होने का दावा किया।

पहले आपको सोचना और फिर बोलना चाहिए-खरगे

कांग्रेस के लिए कर्नाटक को 'एटीएम' बताए जाने पर खड़गे ने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम पहले ही बयान दे चुके हैं। कर्नाटक में हमारी सरकार बनने के बाद से ही ये लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं। पहले आपको सोचना और फिर बोलना चाहिए। चुनाव को देखते हुए ये सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। इससे कुछ नहीं होने वाला है।

विधानसभा चुनाव सेमीफाइनल नहीं-कांग्रेस अध्यक्ष

खरगे से यह पूछे जाने पर कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव क्या 2024 आम चुनाव का सेमीफाइनल माना जाए? इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'नहीं ऐसा नहीं है। सभी राज्यों के अपने चुनावी मुद्दे होते हैं। संसदीय चुनाव राज्यों के विधानसभा चुनावों से अलग होते हैं।'

पांच राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा

पांच राज्यों के चुनाव में जीत का दावा करते हुए खरगे ने कहा कि इन सभी राज्यों में हमारी सरकार बनेगी। महंगाई, बेरोजगारी को लेकर भाजपा के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। उसने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। मध्य प्रदेश में इस बार हमारी सरकार बनेगी। 'INDI' अलायंस में सीट बंटवारे पर सहयोगी दलों के साथ खासकर मध्य प्रदेश में बने गतिरोध पर खरगे ने कहा कि हम इसे देखेंगे। पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हो जाने दीजिए।

End Article
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभा...

End of Feed