Okhla Vidhan Sabha Chunav 2025: ओखला विधान सभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, आप लगाएगी जीत की हैट्रिक या बीजेपी-कांग्रेस बिगाड़ेंगी खेला

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025, Okhla Constituency, History, Party, Ke Candidate: दिल्ली विधानसभा चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में से एक ओखला सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलने वाला है। इस मुस्लिम बहुल सीट पर आप और कांग्रेस ने मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी ने अमानतुल्लाह खान को फिर से अपना उम्मीदवार चुना है। वहीं कांग्रेस ने अरीबा खान और भाजपा ने मनीष चौधरी पर दांव लगाया है।

Okhla Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: ओखला सीट दिल्ली विधानसभा चुनावों की अहम और चर्चित सीटों में से एक है। यहां पर अभी तक 8 बार चुनाव हो चुके हैं। इस विधानसभा सीट को पहले कांग्रेस (Congress) का गढ़ माना जाता था। लेकिन पिछले दो चुनावों से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) यहां से जीत का परचम लहरा रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने अभी तक यहां से खाता नहीं खोला है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 5 फरवरी 2025 को होने वाला है। इस दिन सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार के चुनाव में ओखला सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है। आम आदमी पार्टी यहां जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। वहीं कांग्रेस भी अपने पंजे की छाप फिर से छोड़ने के लिए मेहनत कर रही है। इसके अलावा भाजपा भी यहां से अपना खाता खोलने के लिए जीत तोड़ मेहनत कर रही है।

Okhla seat

ओखला विधानसभा सीट

मुस्लिम बहुल सीट है ओखला

ओखला विधानसभा सीट एक मुस्लिम बहुल सीट है। यहां करीब 50 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम मतदाता हैं, ये वोटर्स चुनाव में किसी भी उम्मीदवार की जीत और हार का फैसला करने में अहम भूमिका निभाते हैं। मुस्लिम बहुल सीट होने की वजह से सभी पार्टियां मुस्लिम वोट बैंक को एकजुट करने की कोशिश में जुटी हुई हैं। इस सीट से आप और कांग्रेस ने मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जिसकी वजह से मुस्लिम वोट बिखरने के भी आसार हैं। यदि ऐसा होता है तो इससे बीजेपी को फायदा मिल सकता है।

End of Feed