दिल्ली

केजरीवाल ने दिया Income Tax आधा और टैक्स लिमिट डबल करने का फॉर्मूला, पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत प्रचार जोरों पर है। इस दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि अरबपतियों के कर्जे माफ करने की बजाय मिडिल क्लास और किसानों के कर्जे माफ करें। उन्होंने इनकम टैक्स आधा करने का फॉर्मूला भी बताया।

Image

केजरीवाल ने टैक्स लिमिट डबल करने का फॉर्मूला दिया

Photo : ANI

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अमीरों के कर्जे माफ करने को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि अमीर अरबपतियों के कर्जे माफ करना बंद करें और अगर कर्जे माफ करने ही हैं तो मिडिल क्लास और किसानों के करें। उन्होंने इस दौरान इनकम टैक्स आधा और टैक्स लिमिट डबल करने का भी फॉर्मूला दिया।

मिडिल क्लास की आधी आमदनी टैक्स में जाती है

केजरीवाल ने आगे कहा, '12 लाख कमाने वाला एक मिडिल क्लास के आदमी पर केंद्र सरकार ने बहुत से टैक्स लगा दिए हैं। वह आदमी इनकम टैक्स देता है, जीएसटी देता है, सर्विस टैक्स देता है, प्रॉपर्टी टैक्स देता है, एजुकेशन सेस देता है, कैपिटल गेन्स टैक्स देता है, रोड टैक्स देता है। ये सारे टैक्स अगर इकट्ठा किए जाएं तो 12 लाख कमाने वाला व्यक्ति अपनी कमाई में से 6 लाख रुपये यानी आधी आमदनी सरकार को टैक्स के रूप में दे देता है। और बदले में उसे क्या मिलता है, कुछ नहीं मिलता। जब वह व्यक्ति देखता है कि मुझसे 6 लाख रुपये लेकर सरकार ने उसे अरबपतियों को दे दिया है तो वह बड़ा निराश होता है। इसलिए मैंने प्रधानमंत्री जी से इस पत्र के जरिए दो निवेदन किए हैं।'

केजरीवाल के दो निवेदन

'एक तो चाहे कानून लाया जाए, चाहे प्रधानमंत्री जी ऐलान करें कि अब इस देश में किसी भी अमीर अरबपति के कर्जे माफ नहीं किए जाएंगे। ये निर्णय लिया जाए, ऐलान किया जाए या कानून बनाया जाए कि किसी भी अरबपति के कर्जे माफ नहीं किए जाएंगे। बहुत बड़ा स्कैंडल चल रहा है, देश को धोखा दिया जा रहा है। देश नाराज है, बहुत दुखी है सारा देश। सारा सरकारी खजाना उठाकर अमीरों को दे दिया जा रहा है।'

'कर्जे माफ करने हैं तो मिडिल क्लास के करें। एक मिडिल क्लास वाला अगर महीने के 1 लाख रुपये कमाता है तो बेचारे के 60-70 हजार रुपये ईएमआई में चले जाते हैं। होम लोन ले रखा है, वहिकल लोन ले रखा है। उसका कर्जा माफ नहीं करते। उसका कर्जा माफ कर दो, सबके होम लोन माफ कर दो। सबके वहिकल लोन माफ कर दो। किसानों के कर्जे माफ कर दो। लेकिन ये अरबपतियों के कर्जे माफ करना बंद होना चाहिए। हमारी मांग है कि मिडिल क्लास की सारी ईएमआई माफ कर दो।'

Income-tax-limit-Double

केजरीवाल का इनकम टैक्स आधा करने का फॉर्मूला

इनकम टैक्स आधा, टैक्स लिमिट डबल करने का फॉर्मूला

केजरीवाल ने कहा, 'मैंने हिसाब लगाया है कि अगर अरबपतियों के कर्जे माफ करना बंद कर दिया तो देश के अंदर इनकम टैक्स की दरें आधी की जा सकती हैं। इनकम टैक्स की टैक्सेबल लिमिट को डबल किया जा सकता है। सभी चीजों के ऊपर जीएसटी को आधा किया जा सकता है। एसेंशियल कॉमोडिटी के ऊपर जीएसटी माफ किया जा सकता है।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article