'बिहार को 'जंगल राज' नीतीश कुमार ने कराया मुक्त' तरैया रैली राजद पर जमकर बरसे शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने तरैया के विधायक जनक सिंह और अमनौर सीट से उम्मीदवार कृष्ण कुमार मंटू के लिए प्रचार किया। तरैया में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने युवाओं को लाल यादव के 'जंगल राज' का याद दिलाया। शाह ने कहा कि बीते 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने बिहार को 'जंगल राज' से मुक्त कराया।

Bihar Assembly Election 2025 : अपनी तीन दिनों की यात्रा पर बिहार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सारण जिले में भाजपा के चुनावी अभियान को आगे बढ़ाया। गृह मंत्री ने तरैया के विधायक जनक सिंह और अमनौर सीट से उम्मीदवार कृष्ण कुमार मंटू के लिए प्रचार किया। तरैया में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने युवाओं को लाल यादव के 'जंगल राज' का याद दिलाया। शाह ने कहा कि बीते 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने बिहार को 'जंगल राज' से मुक्त कराया।

amit shah

बिहार दौरै पर हैं गृह मंत्री अमित शाह। तस्वीर-ANI

'इस साल बिहार में लोग चार दिवाली मना रहे-शाह

रैली को संबोधित करते हुए शाह ने आगे कहा, 'इस साल बिहार में लोग चार दिवाली मना रहे हैं। एक तो पारंपरिक दीपावली, दूसरी जब राजग सरकार ने जीविका दीदियों के खाते में 10 हजार रुपये भेजे, तीसरी जब केंद्र सरकार ने अधिकांश वस्तुओं पर जीएसटी घटाया और चौथी दिवाली 14 नवंबर को मनाई जाएगी जब बिहार चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।' गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार को जंगलराज से मुक्त किया है।

End of Feed