लोकतंत्र का जश्न: पहले दौर की वोटिंग के लिए जबरदस्त उत्साह, नई-नवेली दुल्हनें भी पहुंचीं वोट डालने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2024, 08:47 PM IST

लोकतंत्र के पर्व में इस बार भी कई नव-विवाहित जोड़े शादी के दौरान ही वोट डालने पहुंचे। यूपी से लेकर राजस्थान तक ऐसे नजारे देखे गए जहां नए जोड़े ने मतदान का कर्तव्य निभाया।

General Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज देश भर में पहले दौर का मतदान हो रहा है। इस दौर में कुल 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह है। हर बार की तरह इस बार भी कई नव-विवाहित जोड़े शादी के दौरान ही वोट डालने पहुंचे। यूपी से लेकर राजस्थान तक ऐसे नजारे देखे गए जहां नए जोड़े ने मतदान का कर्तव्य निभाया।

Dulhan Voting for Lok sabha election 2024

दूल्हा-दुल्हन भी वोट डालने पहुंचे

नवविवाहित जोड़े ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मतदान बूथ संख्या 193 और 194 पर एक दुल्हन अपना वोट डालने पहुंची। इसके अलावा उत्तराखंड में एक नवविवाहित जोड़े ने आज आम चुनाव के लिए पौढ़ी गढ़वाल के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

End of Feed