Nagina Lok Sabha Election Result 2024: नगीना लोकसभा सीट से चंद्र शेखर आजाद ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार को करारी शिकस्त दी है। बता दें कि नगीना इस सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव हुए थे। इस बार यहां 59.54 फीसदी वोटिंग हुई। यहां बीजेपी के ओम कुमार को उम्मीदवार बनाया। वहीं, सपा ने मनोज कुमार को मैदान में उतारा। इस सीट से आजाद समाज पार्टी से चंद्रशेखर आजाद चुनाव लड़े, जिन्होंने जीत दर्ज की। 2008 में परिसीमन के बाद नगीना लोकसभा सीट आस्तित्व में आई। इस सीटपर 2009 में पहली बार चुनाव हुए। जिसमें सपा ने जीत दर्ज की और 2014 में बीजेपी को विजयी हुई। 2019 के चुनाव में बसपा को जीत मिली थी।
Nagina Election Result 2024 LIVE: Latest Vote Counting and Trends From Nagina
नगीना लोकसभा सीट के ताजा अपडेट
- चंद्रशेखर आजाद नगीना लोकसभा सीट से जीते।
- बीजेपी के ओम कुमार, चंद्रशेखर से पीछे चल रहे हैं।
- नगीना से चंद्रशेखर 124259 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- नगीना से चंद्रशेखर 81221 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
- इस सीट से बीजेपी दूसरे और सपा तीसरे स्थान पर चल रही है।
- नगीना सीट से चंद्रशेखर आजाद 55596
- नगीना से चंद्रशेखर आगे चल रहे हैं।
- नगीना सीट पर वोट काउंटिंग चल रही है।
नगीना लोकसभा 2024 के उम्मीदवार
- ओम कुमार - बीजेपी
- सुरेंद्र पाल सिंह - बसपा
- चन्द्रशेखर - आजाद समाज पार्टी
- मनोज कुमार - सपा
- जोगेंद्र - निर्दलीय
- संजीव कुमार - निर्दलीय
