CM को ब्लैकमेल कर भाजपा ने सरकार बनाई- नागालैंड में BJP पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष, कर्नाटक-एमपी की दिलाई याद

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 21, 2023, 05:45 PM IST

Nagaland Election 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को नागालैंड में भाजपा पर जमकर हमला किया। इस दौरान उन्होंने उन दलों की आलोचना की जिन्होंने पिछले 2o वर्षों में नागालैंड पर शासन किया है। नागालैंड में 27 फरवरी को 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान होगा और वोटों की गिनती 2 मार्च को होनी है।

Nagaland Election 2023: नागलैंड विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है। उससे पहले सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरी ताकत से जुटी हुई है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगा। खड़गे ने कहा के भाजपा ने सीएम को ब्लैकमेल करके सरकार बनाई है।

mallikarjun kharge

नागालैंड में भाजपा पर जमकर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

सत्ताधारी पार्टियों पर बरसे खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुमुकेदिमा के दिफूपर गांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 20 साल से नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी), नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य को लूटा है। अब समय आ गया है कि नागालैंड के लोगों को न्याय मिले और ऐसी सरकार हो जो लोगों के लिए काम करे।

End of Feed