श्रीकांत शिंदे के माथे पर 'मेरे बाप गद्दार है' लिखा जाना चाहिए, प्रियंका चतुर्वेदी के कड़वे बोल, मचा संग्राम

एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में शिवसेना (अविभाजित) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से बगावत कर दी थी जिसकी वजह से ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार गिर गई थी।

Priyanka Chaturvedi News: लोकसभा चुनाव 2024 की गहमागहमी में विवादित बयान देने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। अब शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने ऐसा ही एक विवादास्पाद बयान दिया है। महाराष्ट्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे के माथे पर ‘मेरा बाप गद्दार’है लिखा जाना चाहिए। उनके इस बयान पर अब सियासी संग्राम मचा हुआ है। श्रीकांत मुंबई के नजदीक कल्याण लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद और शिवसेना के उम्मीदवार हैं।

Priyanka Chaturvedi

प्रियंका चतुर्वेदी

घाटकोपर में एक चुनावी रैली में दिया बयान

शिवसेना (UBT) के मुंबई उत्तर पूर्व सीट से उम्मीदवार संजय दीना पाटिल के समर्थन में बुधवार को घाटकोपर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए चतुर्वेदी ने 1975 में प्रदर्शित फिल्म दीवार का संदर्भ दिया। उन्होंने कहा, एक हिंदी फिल्म थी जिसमें बेटे के हाथ पर लिखा था मेरा बाप चोर है। इसी तरह श्रीकांत शिंदे के माथे पर ‘मेरा बाप गद्दार है’ लिखा जाना चाहिए।

End of Feed