Maharashtra Election Results 2024: नतीजों से पहले संजय राउत का दावा, महाराष्ट्र में बनेगी एमवीए की सरकार, मिल रहीं 160 सीटें

Maharashtra Assembly Election Results 2024 Updates: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, मुख्यमंत्री बनाने को लेकर एमवीए में कोई फार्मूला तय नहीं हुआ है। ऐसा नही है कि जिसकी सीटें ज्यादा होंगी, उसका ही सीएम बनेगा।

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले ही राजनीतिक दलों की ओर से जीत के दावे शुरू हो गए हैं। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र में एमवीए की सरकार बनेगी और हमें 160 सीटें मिल रही हैं। राउत ने कहा, महाराष्ट्र बड़ा राज्य है। एमवीए के सभी विधायक जीत के बाद मुंबई आएंगे..उनके ठहरने के लिए यहां व्यवस्था की जा रही है। कल सुबह 10 बजे हम बताएंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा।

राउत बोले, अभी सीएम तय नहीं

राउत ने कहा, मुख्यमंत्री बनाने को लेकर एमवीए में कोई फार्मूला तय नहीं हुआ है। ऐसा नही है कि जिसकी सीटें ज्यादा होंगी, उसका ही सीएम बनेगा। सभी एमवीए नेता एक साथ बैठेंगे फिर तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री मुम्बई में तय होगा। कांग्रेस के दिल्ली के नेताओं को यहां आना होगा क्योंकि उद्धव ठाकरे और शरद पवार मुंबई में हैं। राउत ने दावा किया कि हम कम से कम 160 सीटें जीतेंगे। हमें विश्वास है कि हमारे साथ शेतकरी कामगार पक्ष, समाजवादी पार्टी और सीपीआई भी होगी।

End of Feed