MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Result Gwalior Chambal: ग्वालियर चंबल संभाग में भाजपा-कांग्रेस के बीच हुई कांटे की टक्कर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 3, 2023, 08:22 PM IST

MP Vidhan Sabha Chunav 2023: ग्वालियर चंबल संभाग में पांच साल पहले मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने परचम लहराया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद क्या इस बार भाजपा हासिल कर पाई इस इलाके में खोया अपना जनाधार। जानिए मतगणना के बाद कैसा है ग्वालियर चंबल संभाग की सीटों का हाल?

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2023 Result Gwalior, Bhind, Morena, Sheopur, Joura Datia: ग्वालियर चंबल संभाग में ग्वालियर,भिंड, मुरैना, श्योपुर और दतिया जिले आते हैं। इन पांच जिलों में विधानसभा की कुल 23 सीटें हैं। जिसमें से साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया था। 22 सीटों में से 17 में कांग्रेस और 4 में भाजपा को जीत मिली थी जबकि एक सीट बहुजन समाज पार्टी के खाते में गई थी। लेकिन एक साल बाद सिंधिया की बगावत ने समीकरण बदल दिए। साल 2022 में हुए उपचुनाव के बाद भाजपा ने ग्वालियर चंबल संभाग की कई सीटों पर अपना परचम फिर से लहराया।

MP Election 2023 Result

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव ग्वालियर चंबल संभाग की सीटों का हाल

इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर और नरोत्तम मिश्रा के साझा नेतृत्व में ग्वालियर चंबल संभाग में अपने खोए जनाधार को वापस पाने की पुरजोर कोशिश की है। जानिए ग्वालियर-चंबल संभाग की सीटों का मतगणना के बाद क्या है हाल? कौन सी सीट पर किस पर कौन सी पार्टी चल रही है आगे?

End of Feed