MP Election 2023: जबलपुर के सांसद राकेश सिंह को राम का सहारा, कहा- भगवान राम तो मेरी रगों में बसे हैं

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 7, 2023, 02:09 PM IST

लोकसभा के मुकाबले विधानसभा चुनाव की चुनौतियों के बारे में सवाल किए जाने पर राकेश सिंह ने कहा कि चुनाव विधानसभा का हो या लोकसभा का, भाजपा हर चुनाव बेहद गंभीरता से लड़ती है ...

MP Election 2023: वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश सिंह चार बार लोकसभा में जबलपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर उनके पास अपनी उपलब्धियां दर्शाने के लिए लंबी फेहरिस्त है लेकिन विधानसभा चुनाव में वह ‘काम के बजाय राम का सहारा’ लेते ज्यादा दिख रहे हैं। जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के गोरखपुर इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान 'पीटीआई-भाषा' को दिए एक साक्षात्कार में लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें भगवान राम के नाम पर वोट मांगने से कोई परहेज नहीं है। हालांकि उनकी पार्टी भाजपा बार बार कहती रही है कि राम मंदिर निर्माण उसके लिए चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि आस्था का विषय है।

Rakesh Singh

राकेश सिंह और सीएम शिवराज चौहान (Photo- BJPTwitter)

विकास कार्यों को जनता के समक्ष रख रहे हैं

सिंह ने छात्र राजनीति से अपने सियासी सफर की शुरुआत की और वह मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चुनाव प्रचार के दौरान वह बतौर सांसद अब तक किए गए विभिन्न विकास कार्यों को जनता के समक्ष रख रहे हैं। लेकिन साथ ही वह चुनाव जीतने पर 'समृद्ध जबलपुर' बनाने और ग्वारीघाट तथा तिलवाराघाट को श्रीराम की नगरी अयोध्या स्थित सरयू नदी के तटों की तर्ज पर विकसित करने का वादा दोहराना भी नहीं भूलते। वह अक्सर अपनी सभाओं और सम्मेलनों में ग्वारीघाट और तिलवाराघाट के बहाने अयोध्या, श्रीराम मंदिर और सरयू नदी का जिक्र करते चलते हैं।

End of Feed