मोदी सरकार हैट्रिक बनाने जा रही है, मुझे कई बड़े फैसले लेने हैं...बाराबंकी रैली में गरजे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बाराबंकी में हुई रैली में कहा कि नई सरकार में मुझे गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों के लिए बहुत सारे बड़े फैसले लेने हैं, इसलिए मैं बाराबंकी और मोहनलालगंज के लोगों से आशीर्वाद मांगने आया हूं।

Modi Sarkar Hat-trick: लोकसभा चुनाव 2024 प्रचार के दौरान आज प्रधानमंत्री ने यूपी के बाराबंकी में रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी ने कहा, पूरा देश और पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार की हैट्रिक बनने जा रही है। नई सरकार में मुझे गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों के लिए बहुत सारे बड़े फैसले लेने हैं, इसलिए मैं बाराबंकी और मोहनलालगंज के लोगों से आशीर्वाद मांगने आया हूं।

Modi rally

पीएम मोदी की रैली

उन्होंने कहा कि आज एक तरफ देशहित के लिए समर्पित भाजपा नीत राजग गठबंधन है, दूसरी तरफ देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए इंडिया गठबंधन है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, योगी जी की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के कारण अब मुझे विदेश जाते समय उपहार चुनने में अपने दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना पड़ता है। मैं राज्य की वेबसाइट देखता हूं और उपहार के लिए 5-6 चीजें लेता हूं।

End of Feed