West Bengal Elections 2026: मोदी-ममता और मुर्शिदाबाद...बंगाल बहुत चौंकाने जा रहा ?

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तपिश बढ़ती ही जा रही है। इस बीच, टाइम्स नाउ नवभारत की टीम 'मुर्शिदाबाद' पहुंची, वहां के वोटर्स से जानने की कोशिश की कि यहां के अहम मुद्दे कौन से हैं और जनता के मन में क्या चल रहा है?

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच अहम मुकाबला देखा जा सकता है इस बीच, 'टाइम्स नाउ नवभारत' की 'पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव' को लेकर 'बंगाल यात्रा' जारी है। ऐसे में कार्यक्रम के मद्देनजर 'एंकर श्वेता भट्टाचार्य' राजनीतिक दलों की नस टटोलने के लिए 'मुर्शिदाबाद' (Murshidabad Assembly) पहुंची हैं ग्राउंड रिपोर्ट में देखते हैं कि यहां के अहम मुद्दे क्या हैं।

times now navbharat election yatra in murshidabad

'बंगाल यात्रा' 'मुर्शिदाबाद' पहुंची

मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल का एक ऐतिहासिक शहर है, जो 18वीं सदी में बंगाल, बिहार और ओडिशा की राजधानी रहा। भागीरथी नदी के तट पर स्थित यह शहर नवाब मुर्शिद कुली खान द्वारा बसाया गया था और यह सिल्क (रेशम) उत्पादन व अपनी स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है। 1757 में प्लासी के युद्ध के बाद इसका महत्व कम हो गया, लेकिन आज भी यह पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। यह एक मुस्लिम बहुल जिला है।

End of Feed