मिजोरम के मुख्यमंत्री नहीं डाल पाए वोट, EVM निकली खराब, बोले- 'दोबारा आऊंगा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2023, 08:16 AM IST

Mizoram Elections: मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने कहा कि मैं वोट नहीं डाल सका, क्योंकि मशीन काम नहीं कर रही थी। उन्होंने कहा कि कई बार प्रयास करने के बाद भी वोट नहीं हो पाया। जोरमथंगा ने कहा मैं अब अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करूंगा और सुबह की बैठक के बाद मतदान करने दोबारा आऊंगा।

Mizoram Elections: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजते ही वोटिंग शुरू हो गई। वोटिंग से पहले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई थी। हालांकि, अपना वोट डालने पहुंचे मुख्यमंत्री जोरमथंगा को बिना मतदान किए ही पोलिंग बूथ से वापस लौटना पड़ा। उन्होंने EVM के खराब होने की शिकायत की।

Mizoram CM Zoramthanga

मुख्यमंत्री जोरमथंगा

दररअसल, वोटिंग शुरू होते ही मुख्यमंत्री जोरमथंगा 19-आइजोल वेंगलाई-आई हॉल में बने पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। हालांकि, वह वोट नहीं डाल पाए। पोलिंग बूथ से बाहर निकलने के बाद उन्होंने बताया कि मैं वोट नहीं डाल सका, क्योंकि मशीन काम नहीं कर रही थी। उन्होंने कहा कि कई बार प्रयास करने के बाद भी वोट नहीं हो पाया। इसके बाद वे बाहर निकल आए। जोरमथंगा ने कहा मैं अब अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करूंगा और सुबह की बैठक के बाद मतदान करने दोबारा आऊंगा।

End of Feed