मिजोरम में 'जेडपीएम की सरकार', कांग्रेस को मिली बीजेपी से भी बुरी हार; देखें चुनावी नतीजे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2023, 06:04 PM IST

Mizoram Election Result 2023: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को मिजोरम में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। चुनावी नतीजों में जोरम पीपुल्स मूवमेंट 40 में से 27 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। अजब बात तो ये है कि इस राज्य में भी भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़ दिया है।

Congress Got Worse Defeat In Mizoram: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। पांच में से चार राज्यों में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा, मगर इन चुनावों सबसे बड़ी हार मिजोरम में झेलनी पड़ी है। एक समय तक इस राज्य में कांग्रेस का बोलबाला हुआ करता था, अब वही पार्टी महज एक सीट पर सिमटकर रह गई है। जबकि जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने मिजोरम विधानसभा की 40 में से 27 सीट जीतकर सोमवार को राज्य में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया। निर्वाचन आयोग की तरफ से यह जानकारी दी गई।

Mizoram Election Result 2023

मिजोरम में किस पार्टी को मिली कितनी सीट?

भाजपा ने कांग्रेस को मिजोरम में भी पछाड़ा

जीत हासिल करने वाले जेडपीएम के प्रमुख नेताओं में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा शामिल हैं। उन्होंने सेरछिप सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के जे. माल्सावमजुआला वानचावंग को 2,982 मतों से हराया। राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट को 10 सीटों पर जीत मिली है। MNF ने जिन सीटों पर जीत हासिल की उनमें हाच्चेक, मामिक, तुइरियाल, सेरलुई, तुइवावल, ईस्ट तुइपुई, वेस्ट तुइपुई, थोरंग और तुईछांग शामिल हैं। भाजपा ने पलक और सैहा सीट अपने नाम कर ली है। कांग्रेस ने लांग्तलाई वेस्ट सीट पर जीत हासिल की।

End of Feed