Meerut Chunav: क्या कहता है मेरठ लोकसभा सीट का चुनावी इतिहास? अरुण गोविल की किस्मत पर 4 जून को फैसला

Election News: मेरठ के पहले सांसद शाह नवाज खान ने तीन बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता। इसके बाद संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के महाराज सिंह भारती सांसद चुने गए। 1971 में फिर कांग्रेस की वापसी हुई और शाह नवाज खान फिर सांसद बने। इस बार इसीट से भाजपा के अरुण गोविल बनाम सपा की सुनीता वर्मा का मुकाबला है।

Meerut Election Result: वैसे तो मेरठ लोकसभा सीट का चुनावी इतिहास भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी सकारात्मक है, लेकिन अरुण गोविल का क्या होगा, इसका खुलासा तो 4 जून को ही होगा। मेरठ में भाजपा ने अब तक 6 बार लोकसभा चुनाव जीता है। जिसमें तीन बार अमर पाल सिंह सांसद रहे और तीन बार राजेंद्र अग्रवाल ने जीत हासिल की। इस बार राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काटकर भाजपा ने अरुण गोविल को मैदान में उतारा है।

Arun Govil Meerut Seat

अरुण गोविल का क्या होगा?

मेरठ में किसका बजेगा डंका, किसकी लगेगी लंका?

टीवी सीरियल में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने सपा विधायक की पत्नी सुनीता वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने देवव्रत कुमार त्यागी को टिकट दिया है। भाजपा ने इस सीट से लगातार तीन बार के सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काट दिया, कहीं न कहीं मौजूदा सांसद के समर्थकों में भाजपा के इस फैसले को लेकर नाराजगी देखने को मिली। देखना होगा कि चुनावी नतीजों में मेरठ में किसका बजेगा डंका, किसकी लंका लगती है।

End of Feed