LIVEDelhi MCD Election 2022 Updates: दिल्ली में नगर निगम चुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है शाम साढ़े 5 बजे तक पड़े Vote

Delhi MCD Election 2022 Updates: दिल्ली में नगर निगम चुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है शाम साढ़े 5 बजे तक पड़े Vote
MCD, Delhi Nagar Nigam Chunav 2022 Voting Updates: एमसीडी चुनाव में वोटिंग को लेकर सुबह से मतदाताओं में कम उत्साह देखा गया,मगर दोपहर बाद बूथों पर लोग वोट डालने पहुंचे, सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोटिंग चली लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे और अपने मताधिकार का उपयोग किया, चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे गौर हो कि चुनाव में बीजेपी, AAP और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।भारतीय जनता पार्टी नगर निगम में पिछले 15 साल से सत्ता में है और लगातार चौथे कार्यकाल पर पार्टी की नजर है। वहीं आम आदमी पार्टी ने नगर निगम में भाजपा के 15 साल के कार्यकाल के दौरान कचरा कुप्रबंधन को लेकर पार्टी पर निशाना साध रही है। वार्ड परिसीमन के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नगर निगम का यह पहला चुनाव है। भाजपा और आप ने सभी 250 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि कांग्रेस ने 247 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है
एमसीडी मतदान खत्म, वोटर लिस्ट से नाम हटाने के तमाम आरोप लगे, एमसीडी निकाय चुनाव में 250 वार्ड से कुल 1349 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
दिल्ली एमसीडी चुनाव में 45 फीसदी पड़े वोट, वोटिंग में सिर्फ एक घंटे का समय बाकी
कटेवारा गांव के लोगों ने एमसीडी चुनाव का किया बहिष्कार
दिल्ली दंगों के बाद पहला निकाय चुनाव
फरवरी 2020 के दंगों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में होने वाला यह पहला निकाय चुनाव भी है और अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार 493 स्थानों पर 3,360 बूथ संवेदनशील के रूप में में चिह्नित किए गए हैं।
दोपहर 2 बजे 30 फीसदी तक मतदान
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 2 बजे तक करीब 30 फीसदी मतदान हुआ- राज्य चुनाव आयोग
बीजेपी और आप में आरोप-प्रत्यारोप
मतदान के बाद अरविंद केजरीवाल बोले-'जनता के पास 'सफाई' का मौका', BJP नेता मनोज तिवारी ने किया पलटवार.. कहा-'हमने दिल्ली के लिए काम किया है और हम ही जीतेंगे.. AAP ने लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटवाए'
चुनाव के दौरान हावी रहे ये मुद्दे
इस बार दिल्ली में कूड़े का पहाड़, प्रदूषण, शराब घोटाला, भ्रष्टाचार और ट्रैफिक जाम जैसे मुद्दे प्रचार के दौरान खूब गूंजे हैं और अब देखना है कि इस बार दिल्ली की जनता किस मुद्दे पर वोट देती है। वोटिंग के लिए 13, 638 बूथ बनाए गए हैं और सुरक्षा के लिए तकरीबन 90 हजार पुलिस के जवान तैनात हैं।
शानदार बूथ देखकर खुश हुईं उम्मीदवार
दिल्ली में दोपहर 12 बजे तक करीब 18% वोटिंग
चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी
AAP नेता दुर्गेश पाठक और विजेंद्र गर्ग पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, BJP ने चुनाव आयोग से की शिकायत। दुर्गेश पाठक और विजेंद्र गर्ग के खिलाफ वीडियो के आधार पर चुनाव से जुड़ी गाइडलाइंस और आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
मनोज तिवारी का बड़ा आरोप
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी बोले- सुभाष मोहल्ला वार्ड में बीजेपी का समर्थन करने वाले 450 वोटरों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं. यह दिल्ली सरकार की एक बड़ी साजिश है, इसके खिलाफ शिकायत करेंगे और इस चुनाव को रद्द करने और फिर से चुनाव कराने की अपील करेंगे।
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किया मतदान
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने साउथ एक्सटेंशन पार्ट 2 के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'खुद को ईमानदार कहने वालों को लोगों से करारा जवाब मिलेगा। जेल में आप के मंत्री जो कर रहे हैं, वह दुनिया के सामने आया।'
साढ़े 10 बजे तक 9 फीसदी मतदान
राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में सुबह 10:30 बजे तक लगभग 9% मतदान दर्ज़ किया गया।
केजरीवाल ने दिया वोट, कही ये बात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मतदान करने के बाद कहा, 'मैं लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। हम देख सकते हैं कि हर जगह कचरा है। दिल्ली को साफ करने का मौका है। उस पार्टी को वोट दें जो विकास का काम करे और ईमानदार हो। भ्रष्टाचारियों को वोट मत दो। हमें अगले 5 साल में दिल्ली को साफ करना है'
हरदीप पुरी ने कही ये बात
केंद्रीय मंत्री एचएस पुरी बोले-ये चुनाव दिल्ली के लिए वेक अप कॉल है। हमें 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना है...हाल ही में एक रिपोर्ट में भविष्यवाणी की गई है कि हम अगले 4-5 वर्षों में तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। इसलिए लोगों को यह चुनना होगा कि वे किस ब्रांड की राजनीति का अनुसरण करना चाहते हैं।
अबकी बार MCD चुनाव में किसका दांव चलेगा? जानिए किन मुद्दों पर वोट कर रहे हैं दिल्ली के मतदाता
दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी का नाम वोटर लिस्ट से गायब!
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी जो वोट डालने के लिए दल्लूपुरा के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे, बोले- मेरा नाम न तो मतदाता सूची में है और न ही हटाई गई सूची में। मेरी पत्नी ने मतदान किया है। अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।
लोगों से की अलका लांबा ने अपील
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रघुबीर नगर के एक मतदान केंद्र पर दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 के लिए अपना वोट डाला। वह कहती हैं, 'मैं लोगों से अपने घरों से बाहर निकलने और मतदान करने की अपील करती हूं। लोगों को बदलाव के लिए मतदान करना चाहिए।'
MCD Elections: पहली बार वोट देने वाले मतदाता के मुद्दे
पहली बार वोट करने वाली सोनम कहती हैं, "सड़क, महिला सुरक्षा, पानी ऐसे मुद्दे हैं जिन पर मैंने मतदान के लिए विचार किया। लोगों को बाहर आना चाहिए और मतदान करना चाहिए और अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।"
सिसोदिया की वोटरों से अपील
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बोले- नगर निगम चुनाव में डेढ़ करोड़ लोग वोट डालने जा रहे हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे इस बात को ध्यान में रखें कि शहर को साफ रखना एमसीडी की प्राथमिकता है। बीजेपी ने 15 साल से दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया, वह लोगों के लिए काम करने में बुरी तरह विफल रही है।