Mamata : 'योगी बाबू, यह यूपी नहीं, यहां बुलडोजर नहीं चलता', योगी की रैलियों में उमड़ी भीड़ तो बौखलाईं ममता

Mamata Banerjee: टीएमसी नेता ने कहा कि 'बंगाल में बुलडोजर नहीं चलते, बंगाली सलाम करते हैं, प्रणाम कहते हैं, जय हिंद कहते हैं, वंदे मातरम कहते हैं। यहां से जब लड़के-लड़कियां BJP के राज्य में जाते हैं, तो उन्हें मार दिया जाता है

Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप और जुबानी हमले तेज होते जा रहे हैं। इसी क्रम में तृमणूल कांग्रेस की सुप्रीमो और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला किया है। मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि 'योगी बाबू - बंगाल में बुलडोजर नहीं चलता है। यह यूपी नहीं है। आजकल उत्तर प्रदेश जल रहा है। योगी बाबू यहां आकर भाषण देते हैं, और कहते हैं कि बंगाल में बुलडोजर चलते रहेंगे।'

mamata banerjee

बंगाल में चुनाव प्रचार काफी तेज हो चुका है।

बंगाली सलाम करते हैं-ममता

टीएमसी नेता ने कहा कि 'बंगाल में बुलडोजर नहीं चलते, बंगाली सलाम करते हैं, प्रणाम कहते हैं, जय हिंद कहते हैं, वंदे मातरम कहते हैं। यहां से जब लड़के-लड़कियां BJP के राज्य में जाते हैं, तो उन्हें मार दिया जाता है। उन पर अत्याचार किया जाता है। जब वे बंगाली बोलते हैं, तो उन्हें घुसपैठिया कहा जाता है। उनका बदला लोकतंत्र के बक्से में होगा। इसी महीने डिलिमिटेशन बिल लाया जा रहा है। यह आपको टुकड़ों में बांट देगा।'

End of Feed