'मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी...', सत्ता गंवाने के बाद ममता को INDI गठबंधन की आई याद; BJP-EC पर लगाए गंभीर आरोप

West Bengal Assembly Election Results: पश्चिम बंगाल में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।

West Bengal Assembly Election Results: पश्चिम बंगाल में मिली करारी हार के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं हारी नहीं हूं, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। साथ ही उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमने कभी किसी को परेशान नहीं किया, लेकिन पिछले तीन दिनों से भाजपा हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है।

mamata_banerjee

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी

CEC पर बरसीं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा, "दुख की बात है कि मुख्य चुनाव आयुक्त इस चुनाव में लोगों के संवैधानिक अधिकारों को लूटने और ईवीएम को लूटने वाला विलेन बन गया। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद EVM 80-90 फीसदी चार्ज है? यह कैसे हो सकता है? चुनाव से दो दिन पहले, उन्होंने हमारे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। उन्होंने हर जगह छापेमारी करना शुरू कर दिया।

End of Feed