TMC Vs Cogress: ममता बनर्जी ने खुद बताई इस फैसले की वजह, कांग्रेस का भी छलका दर्द

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2024, 05:08 PM IST

विपक्षी गठबंधन 'INDIA' को बड़ा झटका देने के बाद ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने सीझे शब्दों में कहां कि कांग्रेस के साथ उनका कोई संबंध नहीं है। वहीं कांग्रेस ने कहा कि ममता के बिना 'INDIA' गठबंधन की कल्पना नहीं की जा सकती।

Congress Vs TMC: ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों के अरमानों पर पानी फेर दिया है, हालांकि कांग्रेस को अभी भी उम्मीद है कि दीदी वापस आ जाएंगी। शायद कभी कांग्रेस ने ये दावा किया है कि ममता के बिना 'INDIA' गठबंधन की कल्पना नहीं की जा सकती है। दरअसल 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (INDIA) को बड़ा झटका देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा की है कि उनकी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव राज्य में अकेले लड़ने का फैसला किया है।

Mamata Banerjee Vs Congress And Adhir Ranjan

अब विपक्षी गठबंधन का क्या होगा?

सीट बंटवारे को लेकर टीएमसी बनाम कांग्रेस

बनर्जी ने कांग्रेस और टीएमसी के बीच सीटों के बंटवारे पर चल रहे टकराव के बीच कहा, 'मैंने उन्हें (कांग्रेस) सीटों के बंटवारे पर एक प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने शुरू में ही इसे नकार दिया। हमारी पार्टी ने अब बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।' मुख्यमंत्री ने सीटों के बंटवारे पर चर्चा को लेकर मीडिया में आ रही खबरों का भी खंडन किया और कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस में किसी से भी बात नहीं की है। उन्होंने कहा, 'अब, हमने तय किया है कि बंगाल में कांग्रेस के साथ कोई संबंध नहीं है।'

End of Feed