योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' बयान पर खरगे ने आतंकियों से की UP सीएम की तुलना

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी-योगी का मकसद देश की एकता को खत्म करना है और अपनी सत्ता को बनाए रखने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यूपी सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे साधु का ड्रेस पहनते हैं, पर लोगों के बीच आकर 'बंटेंगे तो कटेंगे' जैसी बात बोलते हैं, क्या ये साधु का काम है? उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा, 'एक सच्चा योगी 'बटेंगे तो कटेंगे' जैसी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकता। इस भाषा का इस्तेमाल आतंकवादी करते हैं। योगी एक मठ के प्रमुख हैं, भगवा वस्त्र पहनते हैं, लेकिन 'मुख में राम बगल में छुरी' में विश्वास करते हैं।'

kharge on up cm yogi

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने योगी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के एक हत्यारे को माफ कर दिया जबकि प्रियंका गांधी ने हत्यारे को गले लगा लिया। यह करुणा है।

End of Feed