प्रयागराज

प्लास्टिक फ्री होगा प्रयागराज, जूट और कपड़े के थैलों को मिलेगा बढ़ावा, साकार होगा CM योगी का ग्रीन और स्वच्छ महाकुंभ का संकल्प

Mahakumbh 2025: सीएम योगी के ग्रीन और स्वच्छ महाकुंभ के संकल्प को साकार बनाने के लिए पूरी सरकार जुटी हुई है। प्लास्टिक फ्री महाकुंभ के लिए सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को बैन किया जा रहा है और जूट व कपड़ों के बैग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Image

प्लास्टिक फ्री होगा महाकुंभj

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारी जोरों पर है। महाकुंभ से पहले प्रयागराज की सूरत बदली जा रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाओं का विकास तेजी से किया जा रहा है। इस बीच योगी सरकार महाकुंभ को स्वच्छ और ग्रीन बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। महाकुंभ 2025 को पूरी तरह से प्लास्टिक फ्री बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम योगी की आकांक्षा के मुताबिक महाकुंभ के दौरान पूरे प्रयागराज को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है।

सिंगल यूज्ड प्लास्टिक होगा बैन

महाकुंभ में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को पूरी तरह बैन करने के साथ ही प्राकृतिक उत्पाद दोना, पत्तल, कुल्हड़ और जूट व कपड़े के थैलों के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। महाकुंभ के दौरान किसी भी तरह की सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादों के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

जूट के थैलों के लगेंगे स्टॉल

प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से महाकुंभ के दौरान प्लास्टिक के सामानों के विकल्प के तौर पर प्राकृतिक उत्पादों का प्रयोग करने के स्टॉल लगाने की योजना है। इसके लिए महाकुंभ में दोने, पत्तल, कुल्हड़ व कपड़े या जूट के थैलों के स्टॉल लगाने की निविदा जारी की गई है। इन स्टॉल से महाकुंभ के दौरान प्राकृतिक उत्पादों का सप्लाई पूरे मेला क्षेत्र में किया जाएगा। साथ ही महाकुंभ के दौरान दुकानदारों को भी प्राकृतिक उत्पादों का ही प्रयोग करने का निर्देश जारी किया गया है।

प्लास्टिक फ्री होगा महाकुंभ

प्लास्टिक फ्री महाकुंभ अभियान में तेजी लाने के लिए प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शहर को विभिन्न जोन में बांटते हुए हर जोन के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है, जो अपने जोन को स्वच्छ और प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए कार्य योजना के तहत काम करेंगें। उनके कार्यों की प्रगति की समीक्षा साप्ताहिक तौर पर की जाएगी।

उन्होंने शहर में सभी पॉलिथीन बैग के थोक विक्रेताओं को शहर में पॉलिथीन की सप्लाई रोकने के भी निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा, प्रयागराज को प्लास्टिक मुक्त बनाने का जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। पूरे शहर में स्वच्छ महाकुंभ, स्वच्छ प्रयागराज के तहत नो प्लास्टिक यूज और पॉलिथीन का प्रयोग न करें के पोस्टर, होर्डिंग लगाए जाएंगे। शहर में जगह-जगह नुक्कड़ नाटकों का भी मंचन किया जाएगा। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी के साथ संगम तट पर "से नो टू प्लास्टिक" की प्रतिज्ञा लेते हुए शहरवासियों को भी इसके लिए प्रोत्साहित किया है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article