महाराष्ट्र में भी चला 'लाडली बहन योजना' का जादू, BJP की जीत में निभाई बड़ी भूमिका; समझे पूरा खेल

Mahrashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 में महायुति की महाजीत में 'लाडली बहन योजना' का अहम रोल माना जा रहा है। महाराष्ट्र की लाडली बहिन योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपये डालने की योजना शुरू हुई थी। जबकि शिंदे सरकार ने ये भी एलान किया था कि अगर उनकी वापसी होती है तो योजना का पैसा और बढ़ाया जाएगा।

Mahrashtra Assembly Elections Result 2024: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। खास बात यह है कि BJP की इस जीत में मध्य प्रदेश में शुरू की गई 'लाडली बहना योजना' का असर देखने को मिला है। महाराष्ट्र में यह योजना लाडली बहिन योजना के नाम से शुरू की गई थी। जिसका महायुति गठबंधन की वापसी में सबसे महत्वपूर्ण रोल रहा। महाराष्ट्र की लाडली बहिन योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपये डालने की योजना शुरू हुई थी। जबकि शिंदे सरकार ने यह एलान भी किया था कि अगर उनकी वापसी होती है तो योजना का पैसा और बढ़ाया जाएगा।

Ladli Behna Yojana

महाराष्ट्र में भी चला लाडली बहन योजना का जादू

दरअसल, 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की सरकार ने 'लाडली बहना योजना' की शुरुआत की थी, इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं के खाते में 1250 रुपए डाले जाते हैं। योजना की शुरुआत में 1000 रुपए डाले जाते थे, बाद में सरकार ने 250 रुपए और बढ़ा दिए और इस तरह 1250 रुपए डाले जाने लगे। खास बात यह है कि बीजेपी सरकार ने इस योजना के पैसे 3000 रुपए तक करने का वादा किया है। जिस तरह से मध्य प्रदेश में इस योजना का फायदा बीजेपी को मिला था, उसी तरह महायुति सरकार को भी इस योजना का लाभ मिलता दिख रहा है। नतीजों के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी यही बात कही है। उन्होंने योजना का लाभ मिलने की बात कही है। ऐसे में पहले मध्य प्रदेश और फिर महाराष्ट्र में लाडली बहना योजना का असर दिखने के बाद इस योजना की चर्चा अब पूरे देश में हो रही है।

End of Feed