मध्य प्रदेश: ईवीएम और कर्मचारियों को ले जा रही बस जलकर हुई राख, लोगों ने जलती बस से कूद कर बचाई जान

बैतूल के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के गौला गांव के पास मंगलवार रात छह मतदान केंद्रों से दल को लेकर बैतूल लौट रही बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने बस को रोक दिया और मतदान दल ने जैसे-तैसे बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के बैतूल में लोकसभा का चुनाव कराकर वापस आ रहे मतदान दल की बस में आग लग गई। जलती बस से मतदान कर्मियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। बस में 6 मतदान दल के लगभग 45 कर्मचारी सवार थे। कई कर्मचारियों का सामान भी जलकर राख हो गया। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। बस धूं-धूं कर जलने के बाद राख हो गई। 6 पोलिंग की मशीनों में से दो सुरक्षित हैं, बाकी चार मशीनों की अलग-अलग सामग्री जल गई। निर्वाचन आयोग को जानकारी भेजी गई है।

Bus fire

मतदानकर्मियों को ले जा रही बस में लगी आग

बस में अचानक आग लग गई

बैतूल के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के गौला गांव के पास मंगलवार रात छह मतदान केंद्रों से दल को लेकर बैतूल लौट रही बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने बस को रोक दिया और मतदान दल ने जैसे-तैसे बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बस में आग लगने की सूचना मिलने पर मुलताई और बैतूल से दमकल वाहन मौके पर रवाना किए गए। कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में बताया गया है कि बस के गियर बॉक्स में अचानक आग लगी। आग भड़कते ही सभी कर्मचारी जैसे-तैसे जान बचाकर बाहर निकले।

End of Feed