मध्य प्रदेश सरकार: मोहन यादव सीएम, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा डिप्टी CM; नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा स्पीकर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2023, 09:53 PM IST

Madhya Pradesh Sarkar : मोहन यादव मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के तर्ज पर भाजपा ने यहां भी दो डिप्टी सीएम रखने का फॉर्मूला बनाया है। राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा एमपी के उपमुख्यमंत्री बनेंगे और नरेंद्र सिंह तोमर एमपी विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे।

MP Politics News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का नाम ऐलान करके एक बार फिर हर किसी को सरप्राइज दे दिया। सबसे लंबे वक्त तक एमपी के सीएम रहने वाले शिवराज सिंह चौहान को इस बार कुर्सी से दूर रखा गया है। भाजपा ने सूबे की कमान मोहन यादव के हाथों में सौंपने का फैसला लिया। यादव सरकार में दो डिप्टी सीएम भी होंगे, इनमें राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा एमपी का नाम शामिल है। वहीं मोदी सरकार में कृषि मंत्री रहे नरेंद्र तोमर एमपी विधानसभा के अध्यक्ष होंगे।

Madhya Pradesh Government

कौन बनेगा एमपी का सीएम, डिप्टी सीएम और विधानसभा स्पीकर?

मध्य प्रदेश में इन दो नेताओं को बनाया जाएगा डिप्टी सीएम

सोमवार को अपने वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश विधानसभा का नया अध्यक्ष नामित किया। पार्टी नेता शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पर यह बात कही। निवर्तमान मुख्यमंत्री चौहान ने ‘एक्स’ पर यह भी पोस्ट किया कि प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री होंगे- राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा। इससे पहले शाम को यहां हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा ने मोहन यादव को अपना नेता चुना, जिससे उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।

End of Feed