Loksabha Chunav: पीएम मोदी आज कर्नाटक के मंगलुरु में करेंगे रोड शो, जानें क्या है प्लान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2024, 06:41 AM IST

PM Modi in Karnataka: कर्नाटक के मंगलुरु में पीएम मोदी आज शाम को रोड शो करने वाले हैं। लगभग दो घंटे के रोड शो के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है, इसके लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वन विभाग और नगर निगम ने भी रोड शो के मार्ग की सज्जा और सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया है।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी गलियारों में सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी ताकत झोंकने में जुटी हुई हैं, इसी कड़ी में भाजपा लगातार तीसरी जीत हासिल करने के लिए अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगाने में जुटी हुई है। चुनावी तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं, लोगों के बीच लगातार दस्तक दे रहे हैं और उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिशें कर रहे हैं।

PM Modi's Road Show in Karnataka

कर्नाटक के मंगलुरु में पीएम मोदी आज करेंगे शक्ति प्रदर्शन।

कर्नाटक के मंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलुरु में आज रोड शो करेंगे, एक अधिकारी ने ये जानकारी साझा की है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा चाक चौबन्द की गयी है और विशेष तौर पर लगभग 1800 सुरक्षा कर्मियों की तैनात किया जाएगा। मंगलुरु के पुलिस उपायुक्त (कानून-व्यवस्था) सिद्धार्थ गोयल ने बताया कि पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए तैनात विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) के निर्देशन में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

End of Feed