Loksabha Chunav: 19 बार जब्त हुई जमानत, अब 20वीं बार भरा नामांकन; जानें कौन हैं 'इंदौरी धरतीपकड़'

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2024, 10:43 PM IST

Lok Sabha Chunav: मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव से जुड़ा एक रोचक वाकया सामने आया है। एमपी के इंदौर में एक नेता ने 20वीं बार नामांकन दाखिल किया है। हैरान करने वाली बात ये है कि 19 बार जमानत जब्त होने के बावजूद 'इंदौरी धरतीपकड़' ने 20वीं बार पर्चा भरा है। आपको बताते हैं कौन हैं इंदौरी धरतीपकड़।

Election News: हर बार जमानत गंवाने के बावजूद चुनाव लड़ने को लेकर अपने अडिग हौसले के कारण ‘इंदौरी धरतीपकड़’ के नाम से मशहूर परमानंद तोलानी (63) ने इंदौर सीट पर 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पर्चा भरा। इसके साथ ही वह एक बार फिर चुनावी दौड़ में शामिल हो गए।

Indouri Dhartipakdar Parmanand Tolani

कौन हैं परमानंद तोलानी?

20वीं बार चुनाव लड़ने जा रहे परमानंद तोलानी

पेशे से रीयल एस्टेट कारोबारी तोलानी ने इंदौर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने संवाददाताओं को बताया, 'मैं 20वीं बार चुनाव लड़ने जा रहा हूं। गुजरे 35 साल के दौरान हुए अलग-अलग चुनावों में लगातार 19 बार मेरी जमानत जब्त हो चुकी है।'

End of Feed