Lok Sabha Elections Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम अभी पूरी तरह से नहीं आए हैं, लेकिन छोटे दलों को अपने खेमे में मिलाने की बड़ी पार्टियों ने कवायद शुरू कर दी है। रुझानों में भाजपा बहुमत से पिछड़ गई है और इंडी गठबंधन ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है और अब पुराने सहयोगी नीतीश कुमार का दरवाजा खटखटाया जा रहा है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
नीतीश कुमार को दिया बड़ा ऑफर
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इंडी गठबंधन लगातार नीतीश कुमार के साथ संपर्क बनाने हुए है। राजनीति के भीष्म कहे जाने वाले शरद पवार (Sharad Pawar) ने तो नीतीश कुमार से फोन पर बात भी कर ली है। अब ऐसा कहा जा रहा है कि इंडी गठबंधन केंद्र में सरकार बनाने की तमाम संभावनाओं को टटोल रहा है। ऐसे में नीतीश कुमार की घरवापसी कराने की पुरजोर कोशिशें हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: सीटों पर फंसा पेंच तो घनघनाने लगे फोन, PM ने चंद्रबाबू नायडू से की बात तो शरद पवार ने साधा नीतीश से संपर्क!
सूत्रों के मुताबिक, इंडी गठबंधन ने नीतीश कुमार ने उप प्रधानमंत्री का पद ऑफर किया है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार अगर इंडी गठबंधन में शामिल हो गए तो विपक्षी गठबंधन और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा और केंद्र में सरकार बनाने की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी।
भाजपा नेता से नहीं मिले नीतीश
सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार से मिलने के लिए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, लेकिन नीतीश कुमार ने उनसे मुलाकात नहीं की। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में कयासों का बाजार गर्म हो गया।
