अमेठी-रायबरेली को लेकर आज की रात अहम, राहुल-प्रियंका अभी तक चुनाव लड़ने को तैयार नहीं

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी ने अभी तक अमेठी से चुनाव लड़ने पर सहमति नहीं दी है। राहुल का कहना है केरल की वायनाड और यूपी की अमेठी दोनों में से कोई भी सीट छोड़ने पर गलत संदेश जाएगा। वहीं, रायबरेली से चुनाव लड़ने पर प्रियंका गांधी का कहना है कि एक तीनों गांधी संसद में जाएं ये ठीक नहीं होगा। इस तरह की परिवारवाद की राजनीति अगर क्षेत्रीय दल करें तो ठीक लेकिन कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दल की तरफ से ऐसा करना अच्छा संदेश नहीं देगा।

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट पर राहुल व प्रियंका गांधी के लड़ने पर अभी भी सस्पेंस जारी है। लेकिन बड़ी खबर यह है कि आज रात अमेठी और रायबरेली को लेकर गांधी परिवार की एक अहम मीटिंग होने जा रही है। हालांकि, कल ही कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राहुल गांधी के अमेठी सीट से लड़े जाने का प्रस्ताव भी रखा गया और फैसला कांग्रेस अध्यक्ष पर छोड़ दिया गया।

Rahul Gandhi-Priyanka Gandhi

राहुल गांधी- प्रियंका गांधी

क्या राहुल अमेठी से लड़ने के लिए तैयार हो चुके हैं?

टाइम्स नाउ नवभारत को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने अभी तक अमेठी से चुनाव लड़ने पर सहमति नहीं दी है। राहुल का कहना है केरल की वायनाड और यूपी की अमेठी दोनों में से कोई भी सीट छोड़ने पर गलत संदेश जाएगा। दूसरी बात राहुल गांधी के तैयार न होने की यह भी है कि कि अमेठी की हार की सूरत में उन्हें वायानाड ने ही जीत दिलाई थी। जानकारी के मुताबिक अमेठी में जमीनी स्तर पर रणनीति बनाने वाले कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता इस बात के लिए एक्टिव हो चुके हैं कि जैसे ही राहुल गांधी के नाम की घोषणा यहां से चुनाव लड़ने के लिए हो वह चुनाव प्रचार में जुट जाएं।

End of Feed