आठवले बोले- '2024 में जनता हमारे साथ... सत्ता रहेगी बरकरार', भारी बहुमत से फिर मोदी बनेंगे पीएम

Lok Sabha Elections-2024: अठावले ने कहा कि पीएम मोदी ने डेटा की मदद से सबकुछ समझाया। उन्होंने कई बार बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह संविधान को मजबूत करने आए हैं। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है हमारे काम को देखते हुए जनता हमारे साथ होगी।

Lok Sabha Elections-2024: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के बाद केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ता बरकरार रखेगी। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि खड़गे की भविष्यवाणी सच होगी। उन्होंने कहा, ''मैं एनडीए के लिए 400 सीटों के आशीर्वाद का स्वागत करता हूं जो उन्होंने हमें दिया है।'' खड़गे ने अपनी टिप्पणी में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी नारे "अबकी बार 400 पार" का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "मौजूदा बहुमत 330-334 सीटों के साथ, इस बार...400 से ऊपर होगा..." और बीजेपी के सदस्यों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। हालांकि, खड़गे ने तुरंत कहा कि बीजेपी सदस्य पीएम मोदी के कारण चुने गए हैं और सत्तारूढ़ पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 100 सीटें भी पार नहीं कर पाएगी ।

Union Minister Ramdas Athawale

जनता हमारे साथ है- रामदास अठावले

प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना

इस बीच, अठावले ने एएनआई से कहा, ''प्रधानमंत्री ने डेटा की मदद से सबकुछ समझाया। उन्होंने कई बार बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह संविधान को मजबूत करने आए हैं। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है हमारे काम को देखते हुए जनता हमारे साथ होगी और हम तीसरी बार वापस आएंगे।” उन्होंने कहा, "जनता हमारे साथ है, हम आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ता बरकरार रखेंगे।" इस बीच, पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया था और कहा कि सबसे पुरानी पार्टी ने अपने 'युवराज' के लिए एक 'स्टार्ट-अप' बनाया है, लेकिन वह एक 'नॉन-स्टार्टर' हैं।

End of Feed