चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने मनीष तिवारी को उतारकर खेला बड़ा दांव, क्या इस बार टूटेगा BJP का तिलिस्म? जानिए क्या हैं समीकरण

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 13, 2024, 11:20 PM IST

Chandigarh Lok Sabha Election: चंडीगढ़ में कांग्रेस का यह दांव बीजेपी के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर सकता है। दरअसल, आप और कांग्रेस के गठबंधन ने पहले ही मेयर चुनाव में बीजेपी को पटखनी दी थी। अब कांग्रेस ने दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेल दिया है।

Chandigarh Lok Sabha Election: चंडीगढ़ जैसी वीआईपी लोकसभा सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो चुका है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को एक और लिस्ट जारी की। इसमें पार्टी ने दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से टिकट दिया है। मनीष तिवारी के मैदान में उतरने से बीजेपी की कब्जे वाली इस सीट पर नए समीकरण तैयार होने लगे हैं।

Manish Tewari

मनीष तिवारी

दरअसल, इस बार बीजेपी ने भी चंडीगढ़ से अपना प्रत्याशी बदला दिया है और किरण खेर की जगह संजय टंडन को मैदान में उतारा है। संजय टंडन काफी लंबे समय तक चंडीगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष रहे हैं। ऐसे में आगामी चुनाव में यहां कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। बता दें, 2019 के लोकसभा चुनाव में किरण खेर ने कांग्रेस प्रत्याशी पवन बंसल को हराया था। किरण खेर को इस चुनाव मे 231,188 वोट मिले, जबकि पवन बंसल को 1,84,218 वोट मिले थे।

End of Feed