खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं मोदी, सोनिया गांधी ने बोला पीएम पर हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2024, 04:06 PM IST

सोनिया गांधी जयपुर के विद्याधर नगर में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, मोदी जी खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं।

Sonia Gandhi Attacks PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पहली बड़ी रैली की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। शनिवार को जयपुर में हुई रैली में सोनिया ने कहा कि मोदी जी खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं। इसके साथ ही सोनिया गांधी ने कहा कि आज हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

Sonia Gandhi

सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर हमला

लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे मोदी, बोलीं सोनिया

सोनिया गांधी जयपुर के विद्याधर नगर में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, देश के ऊपर हो जाने की बात सपने में भी नहीं सोची जा सकती। क्या कोई देश से बड़ा हो सकता है? जो ऐसा सोचता है उसे देश की जनता सबक सिखा देती है। दुर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विराजमान हैं। मोदी जी खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं।

End of Feed