Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के बीच उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, विजय करंजकर शिंदे गुट में हुए शामिल

Lok Sabha Elections 2024: उद्धव ठाकरे की शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। शिवसेना (यूबीटी)के नासिक जिला प्रमुख विजय करंजकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हो गए।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। शिवसेना (यूबीटी)के नासिक जिला प्रमुख विजय करंजकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना (एक नाथ शिंदे) में शामिल हो गए। खबरों के मुताबिक, विजय करंजकर को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने टिकट देने से इनकार कर दिया था और वह शिंदे सेना गुट के साथ चले गए। करंजकर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए। शिंदे सेना ने नासिक से मौजूदा सांसद हेमंत गोडसे को फिर से उम्मीदवार बनाया है। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 6 मई है।

Lok Sabha Election

विजय करंजकर ने छोड़ा उद्धव ठाकरे का साथ,शिंदे गुट में हुए शामिल

नासिक में पांचवें चरण में होगा मतदान

बता दें, विजय करंजकर को उद्धव ठाकरे के वफादार कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता था। वह ठाकरे समूह के नासिक लोकसभा आयोजक होने के लिए जिम्मेदार थे। वह नासिक से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। हालांकि, करंजकर ने कुछ दिन पहले कहा था कि मातोश्री से सूचना देने के बाद भी मुझे नामांकन नहीं मिला। फिर 3 मई को विजय करंजकर ने बगावत कर दी। उन्होंने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था। करंजकर का स्वतंत्र आवेदन दाखिल करना महाविकास अघाड़ी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था। जानकारी के अनुसार, नासिक में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। इस बीच, तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। महाराष्ट्र में, जिन सीटों पर 7 मई को मतदान होगा, उनमें बारामती, रायगढ़, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले शामिल हैं।

End of Feed