Lok Sabha Chunav Result: यूपी के इन 8 विधायकों और एक MLC ने जीता लोकसभा चुनाव, देख लें पूरी लिस्ट

UP Politics: उत्तर प्रदेश के आठ विधायकों समेत विधानमंडल के नौ सदस्यों ने लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज की है। यानी यूपी में 8 विधायक और एक विधान परिषद सदस्य, इस बार सांसद चुने गए हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि अब यूपी में एक मिनी विधानसभा चुनाव (उपचुनाव) की संभावना बन गई है।

Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी भले ही देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन उत्तर प्रदेश भाजपा के उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फिर गया। 2014 में भाजपा नीत एनडीए ने सूबे की 80 में से 73 सीटों पर कब्जा जमाया था, उसे 5 साल बाद हुए 2019 के चुनावों में 64 सीटें मिली, लेकिन इस बार भाजपा और एनडीए की सीटें लगभग आधी हो गईं। इस लोकसभा चुनाव में एक दिलचस्प बात ये देखने को मिली कि यूपी में 8 विधायकों और एक विधान परिषद को जीत हासिल हुई है।

UP MLA MLC to MP

वो विधायक और एमएलसी जो बने सांसद।

आठ विधायकों समेत विधानमंडल के नौ सदस्यों को मिली जीत

उत्तर प्रदेश के आठ विधायकों समेत विधानमंडल के नौ सदस्यों ने लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज की है। यानी यूपी में 8 विधायक और एक विधान परिषद सदस्य, इस बार सांसद चुने गए हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि अब यूपी में एक मिनी विधानसभा चुनाव (उपचुनाव) की संभावना बन गई है। बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी ने नतीजों में सभी को चौंका दिया है। राजनीतिक रूप से इस राज्य की अहमियत इस बात से समझी जा सकती है कि देश के कुल 543 लोकसभा सीटों में से 80 सीटें अकेले यूपी से आती हैं।

End of Feed