Lok Sabha Election 2024: महिलाओं ने बताई पानी की समस्या तो गुस्सा गई केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी, कह दी ये बात

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो प्रियदर्शनी राजे सिंधिया गाड़ी में बैंठे-बैंठे कुछ महिलाओं को सुनते हुए उन पर भड़कती दिखाई दे रही है।

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया BJP से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए पूरा सिंधिया परिवार मैदान में उतर गया है। इसी चुनावी प्रचार के बीच गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रियदर्शनी राजे सिंधिया अपने पति ज्योतिरादित्य सिंधिया को जिताने के लिए गांव-गांव जाकर चुनाव प्रचार कर रही है। इसी चुनाव प्रचार के बीच प्रियदर्शनी राजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियदर्शनी राजे गाड़ी में बैंठे-बैंठे कुछ महिलाओं को सुनते हुए उन पर भड़कती दिखाई दे रही है। ये वीडियो खुजरी गांव का बताया जा रहा है।

Priyadarshini Raje Scindia

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया का महिलाओं पर फूटा गुस्सा

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, खुजरी गांव की कुछ महिलाओं ने प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को गांव में पानी की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान उन्होने महिलाओं से कहा कि आवेदन लिखकर दे दीजिए। इसी बीच किसी महिला ने कहा कि आप ही लिख दीजिए। इस बात को सुनकर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को गुस्सा आ गया और वो महिलाओं पर भड़कते हुए बोलीं आप लिखों और मुझे दो, लिखना मेरा काम नहीं है आपका काम है। लिखकर आप दो फिर काम करेंगे।

End of Feed