Lok Sabha Election 2024: मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भीतरी मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर 22 अप्रैल को पुनर्मतदान कराने की शनिवार को घोषणा की। यह फैसला चुनाव आयोग के उस निर्देश के बाद आया है जिसमें 19 अप्रैल को इन मतदान केंद्रों पर हुए मतदान को अमान्य घोषित करने और नए सिरे से मतदान कराने का निर्देश दिया गया था।
मणिपुर के कई मतदान केन्द्रों पर फिर से होगा मतदान
