उद्धव ठाकरे ने नितिन गडकरी को दिया ऑफर, 'छोड़ दें BJP, हम सुनिश्चित करेंगे आपकी जीत'

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2024, 08:12 AM IST

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ऑफर देते हुए कहा कि 'मैंने यह बात दो दिन पहले गडकरी से कही थी और मैं इसे दोहरा रहा हूं। यदि आपका अपमान किया जा रहा है, तो भाजपा छोड़ दें और महा विकास आघाडी (एमवीए) में शामिल हो जाएं। हम आपकी जीत सुनिश्चित करेंगे।' आपको सारा माजरा समझाते हैं।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की सियासत में नया उबाल आ गया है। विपक्षी दलों के नेता बार-बार केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता नितिन गडकरी को ऑफर दे रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को एक बार फिर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कहा कि अगर उनका ‘अपमान’ हो रहा है तो वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ दें।

Uddhav Thackeray Offers Nitin Gadkari

उद्धव ने गडकरी को दी भाजपा छोड़ने की सलाह।

गडकरी की जीत सुनिश्चित करने का दावा

उद्धव ठाकरे ने कहा कि गडकरी भाजपा छोड़ते हैं तो महाराष्ट्र में विपक्षी दल लोकसभा चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे। पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के पुसद में एक रैली में ठाकरे ने कहा कि (पूर्व कांग्रेस नेता) कृपाशंकर सिंह जैसे लोगों का नाम, जिन्हें भाजपा (कथित भ्रष्टाचार को लेकर) निशाना बनाती थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची में शामिल था लेकिन गड़करी का नाम गायब था।

End of Feed