Hot Seat: यादव परिवार का गढ़ है आजमगढ़, BJP और SP के बीच होगी कांटे की टक्कर

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 6, 2024, 03:48 PM IST

राजनीतिक जानकर कहते हैं कि इस बार आजमगढ़ सीट पर मुकाबला कड़ा रहने वाला है। सपा ने भाजपा की घेरेबंदी के लिए बसपा के पिछले उम्मीदवार गुड्डू जमाली को अपने पाले में लाकर लड़ाई आसान कर ली है।

Azamgarh Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ सीट जीतने के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी समाजवादी पार्टी ने अपनी-अपनी चालें चलना शुरू कर दी हैं। भाजपा के सामने जीत दोहराने और सपा के सामने खोया जनाधार हासिल करने की चुनौती है। भगवा पार्टी ने यहां से भोजपुरी कलाकर दिनेश लाल निरहुआ को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। वहीं, 'इंडिया' गठबंधन और बसपा ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

Azamgarh seat

आजमगढ़ सीट पर कड़ा मुकाबला

आजमगढ़ सीट पर मुकाबला कड़ा

राजनीतिक जानकर कहते हैं कि इस बार आजमगढ़ सीट पर मुकाबला कड़ा रहने वाला है। सपा ने भाजपा की घेरेबंदी के लिए बसपा के पिछले उम्मीदवार गुड्डू जमाली को अपने पाले में लाकर लड़ाई आसान कर ली है। माई के समीकरण के जरिए सपा यहां बाजी मारना चाहती है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस सीट को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उनका पूरा जोर यहां अन्य जातियों के साथ यादव व मुस्लिमों को पूरी तरह साधने पर है। भाजपा ने भी यहां पर मजबूत किलेबंदी कर रखी है। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजमगढ़ का दौरा इस नजरिए से खासा अहमियत रखता है। पीएम 8 मार्च को मंदुरी एयरपोर्ट और महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय सहित कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण कर सकते हैं।

End of Feed