Lok Sabha Election 2024 Schedule: लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आज, दोपहर 3 बजे होगी EC की PC

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2024, 05:57 AM IST

Lok Sabha Election 2024 Schedule, Voting Phase, Candidates List in Hindi: निर्वाचन आयोग (EC) आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों और चुनावी कार्यक्रमों का ऐलान आज करेगा। दोपहर तीन बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) करेगा, जिसमें लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होगी।

UP Lok Sabha Election 2024 Schedule, Voting Phase, Results: लोकसभा चुनाव 2024 का काउंटडाउन आज से आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगा। आसान शब्दों में समझें तो निर्वाचन आयोग आज ही लोकसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा करेगा। दोपहर तीन बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होगी।

Lok Sabha Election Date and Schedule Announcement

चुनाव आयोग आज करेगा तारीखों की घोषणा।

आज दोपहर तीन बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

End of Feed